अभी रात को आवाजाही की नहीं है अनुमति
अभी पौंग बांध के किनारे अप्रोच वॉल के ऊपर बनी सड़क से वाहन गुजरते हैं। सुरक्षा कारणों से सर्दियों में शाम साढ़े छह बजे और गर्मियों में शाम आठ बजे के बाद पुल से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं है। पैदल सड़क से पौंग बांध को क्रॉस करने की भी अनुमति नहीं है। बांध के दोनों छोर पर पुलिस चेक पोस्ट है जहां पर सघन पूछताछ और वाहनों की तलाशी के बाद आवाजाही होती है।
पीडब्ल्यूडी ने बजट को मंजूरी मिलने के बाद पुल के निर्माण के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।-एनपी सिंह, ईएनसी, पीडब्ल्यूडी