फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए तीन मार्च से खुलेगा दलाईलामा मंदिर

Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

बौद्ध आस्था का केंद्र दलाईलामा मंदिर दो साल बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए तीन मार्च से खुल जाएगा। धर्मगुरु दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने लिखित में इसकी सूचना जारी की है। सामदुप के मुताबिक अभी सिर्फ दलाईलामा मंदिर को खोला जा रहा है। 
विज्ञापन
दलाईलामा मंदिर मैक्लोडगंज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर के लिए बौद्ध आस्था का केंद्र दलाईलामा मंदिर दो साल बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए तीन मार्च से खुल जाएगा। धर्मगुरु दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने लिखित में इसकी सूचना जारी की है। सामदुप के मुताबिक अभी सिर्फ दलाईलामा मंदिर को खोला जा रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो अन्य बौद्ध मठ भी जल्द खोलने का फैसला लिया जाएगा। धर्मगुरु दलाईलामा फिलहाल लोगों से नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दलाईलामा मंदिर और इससे जुड़े दुनिया भर में सैकड़ों बौद्ध मठ कोरोना की वजह से दो साल से बंद हैं। धर्मगुरु दलाईलामा मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास से करीब सवा साल बाद पिछले साल 10 किलोमीटर दूर धर्मशाला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने आए थे। इसके बाद वह बीते दिसंबर में पहली बार किसी व्यक्ति से अपने निवास स्थान पर मिले थे। वह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें