फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: धनतेरस ने किया मालामाल, शिमला में बर्तन और गहनों का बंपर कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 11:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

धनतेरस पर इस साल भारतीय उपभोक्ताओं ने सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। शहर के लोअर बाजार में बर्तनों और गहनों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन
शिमला के लोअर बाजार में धनतेरस के पर्व पर सोना खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए राजधानी के बाजारों में शनिवार सुबह आठ बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हाे गई थी। शहर के लोअर बाजार में दोपहर बाद पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


बर्तन की दुकानों में हालात यह थी कि यहां सुबह 11 बजे के बाद पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। इसे देखते हुए कारोबारियों ने भी दुकानों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए थे। शहर के लोअर बाजार में की बर्तनों और गहनों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। राम बाजार और लक्कड़ बाजार में भी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। इस बार भी कांसे और तांबे के बने बर्तनों की मांग ज्यादा रही।

सबसे पहले एडवांस बुकिंग करने वाले लोगों को शुभ मुहूर्त में सामान दिया जा रहा था। लोगों ने शादियों और अपने परिवार के लोगों को तोहफे देने के लिए सोने तथा चांदी के गहनों की खरीदारी की। इसके अलावा धनतेरस पर कपड़े और जूते से लेकर मिठाइयों की भी खरीदारी की। धनतेरस का शुभ मुहूर्त रविवार को भी रहने वाला है। ऐसे में शहर के सभी कारोबारियों ने रविवार को भी दुकानें खोलने का फैसला लिया है। आमतौर पर रविवार को शहर में काफी दुकानें बंद रहती है। इस वर्ष धनतेरस दो दिन होने से कारोबारियों ने बीते वर्ष के मुकाबले तीन गुना कारोबार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

एक ही दिन में 100 से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
राजधानी में धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर वाहनों की खरीदारी भी जमकर हुई है। एक ही दिन में 100 से ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं। अकेले घोड़ा चौकी स्थित महिंद्रा शोरूम ने धनतेरस पर 55 बड़ी गाड़ियों की डिलीवरी दी है। इसमें महिंद्रा थार रॉक्स और स्कॉर्पियो शामिल हैं। इस दौरान ग्राहकों के लिए शानदार एक्सचेंज ऑफर भी निकाले हैं। इसके अलावा कच्ची घाटी स्थित बजाज ऑटो मोबाइल शोरूम के मालिक अशोक गर्ग ने बताया कि जीएसटी दरें घटने के बाद बाइक की बुकिंग और खरीदारी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही शहर में गाड़ियों, बर्तन और गहनों की जमकर खरीदारी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें