ढली चौक में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
ढली बस अड्डे में एक समय में आठ बसें खड़ी हो सकेंगी। इससे ढली चौक में बसों के मुड़ने से लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। लोकल डिपो के अलावा ऊपरी शिमला के लिए चलने वाली सभी बसों का यहां कुछ समय के लिए ठहराव होगा। इससे रामपुर, रोहडू़, करसोग, चौपाल और ठियोग क्षेत्र के लिए जाने वाले लोग यहां टिकट लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। बस अड्डे में बने तीन मंजिला भवन में दुकानें भी खोली जाएंगी, जिसमें दो दुकानें विधवा और दिव्यांग श्रेणी के लोगों को अलॉट करने का निर्णय लिया है।
ढली बस अड्डे को आधुनिक
सुविधाओं से लेस होगा। अगर मौसम ने साथ दिया तो 31 जुलाई तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। 15 अगस्त को इसके संचालन का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर सचिव शहरी विकास विभाग को सूचित कर दिया गया है, जिससे इसका उद्घाटन करवाकर लोगों को समर्पित किया जा सके। -मदन चौहान, अधिशासी अभियंता, बस अड्डा प्रबंधक एवं विकास प्राधिकरण