फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली हत्याकांड: राजभवन में डीजीपी तलब, सीएम भी राज्यपाल से मिले

Sat, 05 May 2018 12:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे हटाने गई टीसीपी महिला अधिकारी की कसौली में हत्या के मामले में  राज्यपाल ने डीजीपी को तलब किया। नाराजगी जताते हुए राज्यपाल ने डीजीपी सीताराम मरडी को भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दिल्ली से लौटने के दूसरे दिन राजभवन पहुंच कर राज्यपाल के समक्ष कसौली हत्याकांड पर पूरी स्थिति स्पष्ट की और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।

सूत्रों के अनुसार डीजीपी ने राज्यपाल को बताया कि किस तरह यह घटना हुई और पुलिस कर्मियों ने क्या कार्रवाई की। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई में देरी की वजह भी बताई। बताया कि पुलिस कर्मचारी आरोपी को पकड़ने के काम में लगे थे।
विज्ञापन


उन पर तत्काल कार्रवाई से जांच प्रभावित हो सकती थी। डीजीपी ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें