फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाई, डीजीपी ने जाना हाल

Sat, 24 Feb 2024 07:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

 संजय कुंडू ने जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मिलकर उनका हालचाल जाना। 
विज्ञापन
अस्पताल में बंबर ठाकुर से मिले डीजीपी कुंडू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। वहीं, बंबर ठाकुर की सुरक्षा में दो पीएसओ भी तैनात कर दिए गए हैं। कुंडू ने कहा कि इस बारे में सीएम खुद विधानसभा में सारी रिपोर्ट रखेंगे। डीजीपी ने उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों से भी इस मामले पर बैठक की। उन्होंने मंडी भराड़ी जा कर घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने पुलिस को अधिक सतर्कता बरतने के आदेश दिए। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बस्सी से दो बटालियन बुलाई गई हैं, जो बिलासपुर में ही रहेंगी। बिलासपुर में विकास की बहुत योजनाएं चल रही हैं। कई योजनाओं में धरने-प्रदर्शन भी हो रहे हैं। उपायुक्त काम कर रहीं कंपनियों के साथ समीक्षा करते रहेंगे, जिससे यदि किसी कंपनी को सुरक्षा की जरूरत होगी तो वह भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रोष प्रदर्शन

वहीं, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के विरोध में शनिवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। हमले के विरोध में कांग्रेस ने चंपा पार्क के पास सदर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्बाल और भाजपा का पुतला जलाया। रैली भी निकाली

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें