फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGP Sanjay Kundu: पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को कभी भी प्रतिनियुक्ति पर बुला सकती है केंद्र सरकार

Thu, 15 Sep 2022 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू समेत दस आईपीएस अधिकारियों का नाम भी ऑफर लिस्ट में है। इनमें दो डीजी, दो एडीजी, दो आईजी, दो डीआईजी और चार एसपी स्तर के अधिकारी हैं। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंडू ने स्वयं प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए ऑफर लिस्ट में डाल दिया है। ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्रालय कभी भी कुंडू को प्रतिनियुक्ति पर बुला सकती है। कुंडू समेत दस आईपीएस अधिकारियों का नाम भी ऑफर लिस्ट में है। इनमें दो डीजी, दो एडीजी, दो आईजी, दो डीआईजी और चार एसपी स्तर के अधिकारी हैं। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंडू ने स्वयं प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जताई थी। बाकायदा इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के पास आवेदन किया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुंडू की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की फ ाइल पर कुछ दिन पहले ही हस्ताक्षर किए थे। कुंडू हाल ही में डीजी पद के लिए केंद्र में इंपैनलमेंट हुए हैं। उन्हें अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी इसी पद के समकक्ष नियुक्ति मिलेगी। कुंडू हरियाणा के मूल निवासी हैं। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नई दिल्ली से उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से ही बुलाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का डीजीपी बनाया था। कुंडू दिल्ली जाते हैं तो 1990 हिमाचल बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी इस पद पर नियुक्त हो सकते हैं। उनसे वरिष्ठ एक अधिकारी संजीव रंजन ओझा भी 1989 हिमाचल बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह भी इस पद के दावेदार हैं। दोनों अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें