उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग प्रदेश में घटित अपराधों में संलिप्त उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के प्रति गंभीर हैं। उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने की दिशा में विशेष अभियान चलाया गया है।
इसमें सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष पुरस्कार योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत यदि कोई पुलिस कर्मचारी एक माह के भीतर तीन उद्घोषित अपराधियों को पकड़ता या गिरफ्तार करता है तो उसे प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र के साथ 500 रुपये की धनराशि और छह उद्घोषित
अपराधियों को पकड़ने अथवा गिरफ्तार करने पर डीजीपी डिस्क के साथ पुरस्कृत करने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक कुल 84 उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा जा चुका है।