फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया सोने का मुकुट और चांदी का छत्र

Sat, 03 Sep 2022 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं(ऊना)

सार

मां के भक्तों ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को सोना-चांदी के छत्र व मुकुट चढ़ाए हैं। शनिवार को दो श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में सोना और चांदी अर्पित किया है।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया सोने का मुकुट और चांदी का छत्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को एक श्रद्धालु ने सोने का मुकुट और चांदी का छत्र चढ़ाया। एक अन्य श्रद्धालु ने चांदी का थाल, कटोरी और दो चांदी के चम्मच माता के चरणों में अर्पित किए हैं। इसके अलावा रोजाना लाखों में नकदी श्रद्धालु मां के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी होने पर अपनी श्रद्धानुसार दान किया।

विज्ञापन



एक श्रद्धालु ने लगभग 3.881 किलोग्राम चांदी के बर्तन मां के चरणों में अर्पित किए। श्रद्धालु ने गुप्त रूप से चांदी का थाल, 5 चांदी की कटोरी, 2 चांदी के चम्मच और एक चांदी का गिलास चढ़ाया। शनिवार सुबह जालंधर से आए श्रद्धालु ने लगभग 117.490 ग्राम का सोने का मुकुट और 641 ग्राम चांदी का छत्र चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया। उधर, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार ने कहा कि शनिवार को मंदिर में सोने का मुकुट व चांदी का छत्र, चांदी के बर्तन चढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें