फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: काम के बाद भी नहीं मिला पैसा सीएम के दरबार पहुंचे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बाद भी नहीं हुआ है भुगतान
विज्ञापन

ठेकेदार बोले, बार-बार काटने पड़ रहे हैं दफ्तरों के चक्कर

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी समेत प्रदेशभर में सरकारी महकमों की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्याें का पैसा न मिलने से परेशान ठेकेदार अब मुख्यमंत्री के दरबार पहुंच गए हैं। ठेकेदारों ने कई महीने बाद भी काम का पैसा न मिलने पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से राहत की मांग की है। राजधानी की जय मां तारा कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा और चेयरमैन मनोज शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को 70 से ज्यादा ठेकेदार सीएम से मिले हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से काम का पैसा समय पर जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के कई महीने बाद भी ठेकेदार पैसों के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इससे अन्य कामों पर भी असर पड़ रहा है। कई ठेकेदारों को तो एक साल बाद भी काम का पैसा नहीं मिला है। ठेकेदारों ने एम फॉर्म से जुड़ी परेशानी भी मुख्यमंत्री को बताईं। उन्होंने कहा कि छोटे ठेकेदारों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार रायल्टी काटे। ठेकेदारों की शिकायतें सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्माण कार्यों का लंबित पैसा जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि कामों का पैसा जारी करने में अब कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव ललित शर्मा, मुख्य सलाहकार अजय ठाकुर, अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष खेमराज और अरुण ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें