नगरोटा बगवां में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भारी भीड़ जुटाकर जहां शक्ति प्रदर्शन किया वहीं रैली के मंच पर भाषण के दौरान एक ऐसा वाक्या निकला जिसने पूरी भीड़ को सन्न कर दिया।
मंच पर बैठे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और परिवहन मंत्री जीएस बाली के सामने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को काली भेड़ कह दिया गया।
मुख्यमंत्री को काली भेड़ किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक निखिल राजौर ने कहा। काली भेड़ कहने के बाद भी निखिल का भाषण नहीं रुका और आरोपों के तीर तेज होते चले गए। मंच पर बैठा शीर्ष नेतृत्व मौन होने के सिवा कुछ नहीं कर पाया।
परिवहन मंत्री जीएस बाली के गृह क्षेत्र नगरोटा बगवां में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र और चुनाव में जीत के टिप्स देने थे। लेकिन, मंच पर प्रदेश के मुखिया को ही घेर लिया गया।