फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए कांग्रेस ने तय किया चुनावी मुद्दा, आनंद शर्मा ने पीसी में किया खुलासा

Fri, 13 Oct 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए मुद्दा तय कर दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हिमाचल और गुजरात के विस चुनाव में कांग्रेस के प्रचार का वास्तविक मुद्दा भारत में अर्थव्यवस्था की बदहाली रहेगा। प्रदेश में इस बार दिवाली निराशाजनक रहेगी। देश के बाजार टूट चुके हैं। 

भारत के सबसे बडे़ त्योहार दीपावली को मनाने का देश के लोगों में कोई खास उत्साह नहीं दिखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। आर्थिक विकास की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जमीनी हकीकत से दूर हैं। उन्हें सच्चाई को मंजूर करने में आपत्ति है। आनंद शर्मा राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री प्रचंड प्रचार के माध्यम से मायाजाल बना रहे हैं। 

नोटबंदी से घटी जीडीपीः आनंद

एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। नोटबंदी के प्रभाव में भारत की जीडीपी दो फीसदी कम हुई है। नोटबंदी से भाजपा ने नेशनल प्रोजेक्ट ऑफ मनी लांड्रिंग शुरू किया। जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करने के लिए सब बाध्य हैं।

पूरे देश में हाहाकार की स्थिति है। कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं, मगर उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। मोदी को लोगोें को बताना चाहिए कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है। अमित शाह के बेटे जय शाह का बिजनेस मॉडल भी सामने आया है,

जिसने मोदी सरकार की हकीकत को उजागर किया है। सामान्य व्यक्ति से ये गलती होती तो पूरे देश की जांच एजेंसियां पीछे लगा दी जातीं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

हिमाचल में जो भूमिका देंगे, उसे निभाएंगे 

आनंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल में उन्हें चुनाव में जो भूमिका दी जाएगी, उसे निभाएंगे। प्रदेश में भी प्रचार में बने रहेंगे। चूंकि, वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र, सुक्खू और अन्य तमाम नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। \

भाजपा की तो प्रदेश में स्थिति ये है कि अपना मुख्यमंत्री ही तय नहीं कर पा रही है। गुजरात में मुख्यमंत्री का चेहरा जब घोषित है तो यहां क्यों नहीं किया गया। कांग्रेस के टिकटों पर निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी के बाद हाईकमान ही लेगा। क्या वे भी किसी के लिए टिकट मांगेंगे? इस सवाल के जवाब में आनंद शर्मा ने कहा कि इस पर वे अभी कुछ नहीं कहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें