प्रदेश शिक्षा विभाग ने बेशक 4-9-14 के टाइम स्केल के मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए उप निदेशकों को शक्तियां दी हों, लेकिन इससे मामले शीघ्र नहीं निपट रहे हैं।
प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने टाइम स्केल के मामलों को निपटाने की शक्तियां तो उप निदेशकों को दे दीं, लेकिन एसीआर और इससे संबंधित रिकॉर्ड निदेशालय में ही है। ऐसे में 4-9-14 टाइम स्केल के लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग के निदेशक से मांग की कि वे एसीआर सेल और उपनिदेशकों के मध्य सामंजस्य बैठाना सुनिश्चित करें और 25 जून तक सभी मामले निपटाएं।
अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि यदि 25 जून तक मामले नहीं निपटाए गए तो जिला मुख्यालयों और शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों का घेराव किया जा रहा है।
शिमला मुख्यालय सचिव मोहिंद्र चौहान, महासचिव लाल चंद चंदेल, उप प्रधान हरनाम सिंह, सलाहकार अजय शर्मा, राज्य प्रवक्ता मोहिंद्र ने बताया कि शिक्षा विभाग लंबित मामलों को शीघ्र निपटाएं और राहत दें। संघ के आरोप है कि विभाग अभी तक मात्र 40 प्रतिशत से भी कम शिक्षकों को लाभ दे पाया है।