फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Aabhar Rally: मुकेश अग्निहोत्री बोले- जयराम की आंखों में आंसू, दास्तां अभी छेड़ी नहीं

Tue, 03 Jan 2023 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार अपने ही बोझ से गिर जाएगी। जयराम ठाकुर अब अपनी चिंता करें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने अभी अपनी दास्तां भी शुरू नहीं की है और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आंखों में आंसू आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार अभी सेटल हो रही है। अब भाजपा नेता पांच साल आराम से बैठें। उन्होंने कहा कि भाजपाई अगर पांच साल लोटा लेकर भी घूमे तो भी अपना लोट्स ऑपरेशन पूरा नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार को उखाड़ सकती है और अपनी सरकार बना सकती है, वह अब इसे चला भी सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार अपने ही बोझ से गिर जाएगी। जयराम ठाकुर अब अपनी चिंता करें। भाजपा डबल इंजन-डबल इंजन की सरकार की रट लगाए रखती थी, लेकिन सही मायने में हिमाचल प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार बनी है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि कांग्रेस बहुत कम अंतर से जीती है लेकिन उन्हें बताना चाहते हैं कि भाजपा की 15 सीटें कम हैं, जो भाजपा को दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो गारंटियां दी हैं, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को अब नौकरियां पेपर खरीदने से नहीं बल्कि मेहनत कर मेरिट में आने से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी पारदर्शिता से कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें