फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- एचआरटीसी के पेंशनरों को लंबित एरियर और पेंशन जारी

Sat, 18 Oct 2025 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित एरियर, पेंशन, लीव इनकैशमेंट और अन्य वित्तीय लाभों के निपटारे के लिए राशि जारी की है। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित भत्तों के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार ने दिवाली से ठीक पहले राशि जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित एरियर, पेंशन, लीव इनकैशमेंट और अन्य वित्तीय लाभों के निपटारे के लिए राशि जारी की है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना में एक पत्रकार वार्ता में कही। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को 23 करोड़ का एरियर जारी किया गया है।

विज्ञापन


यह एरियर वर्ष 2022 में घोषित हुआ था और पहली जनवरी 2016 से देय था। इसके अतिरिक्त 222 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 29 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जिनकी पेंशन अप्रैल 2024 से लंबित थी। इसमें कम्यूटेशन राशि भी सम्मिलित है। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सितंबर 2025 माह की पेंशन के भुगतान के लिए भी 23 करोड़ जारी किए गए हैं। साथ ही, लीव इनकैशमेंट के लिए 33 करोड़ और डीसीआरजी  के लिए भी 33 करोड़ इसी महीने जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी पेंशनर या कर्मचारी को अपने सांविधानिक और वित्तीय अधिकारों के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश की जनसेवा का प्रमुख माध्यम है और सरकार निगम को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कल्याणकारी दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े सभी मामलों का निपटारा शीघ्रता और प्राथमिकता से किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें