फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: होर्डिंग में नरेश चौहान के नाम के साथ लिख लिया उप मुख्यमंत्री, सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 08 May 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए बस स्टैंड शिमला में राज्य के एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने एक होर्डिंग लगाया, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान को उप मुख्यमंत्री लिख लिया। 
विज्ञापन
एनपीएस कर्मचारी महासंघ का पोस्टर वायरल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपीएस यानी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए बस स्टैंड शिमला में राज्य के एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने एक होर्डिंग लगाया, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान को उप मुख्यमंत्री लिख लिया। इस पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर खूब चुटकियां लीं। इस पर लोगों के भी तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। सरकार की ओर से दूसरा उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की बातें की गईं।

विज्ञापन


इस होर्डिंग में एक ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फोटो लगाया गया और साथ में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान का चित्र लगाया गया है। नरेश चौहान के फोटो के नीचे उप मुख्यमंत्री लिखा गया है। यह उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री है, लेकिन इसमें न तो मुकेश अग्निहोत्री का नाम है और न ही फोटो है। एनपीएस कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भरत ने कहा कि यह गलती से हो गया था। इसे दुरुस्त कर लिया गया है। यह महासंघ के मीडिया प्रकोष्ठ की गलती से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें