आरकेएमवी कॉलेज की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर नाटक का मंचन किया। पोर्टमोर की छात्राओं ने समूहगान से सड़क सुरक्षा को लेकर मौजूद लोगों को जागरूक किया। इसमें सैजल, ईशिता, साक्षी, शालू, श्रेया, कृतिका, वैष्णवी, बुलबुल और अनुष्का ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री जयराम ने सम्मानित किए विजेता
सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा दौड़ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सीएम ने सभी वर्ग के विजेता धावकों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिवहन आयुक्त कैप्टन जेएम पठानिया मौजूद रहे।
दुर्घटनाओं में हिमाचल का पांचवां स्थान : गोविंद
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि देश भर में दुर्घटनाओं में हिमाचल का पांचवां स्थान है। प्रदेश सरकार इसमें कमी का प्रयास कर रही है। इस अभियान को आम जनमानस को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूली बच्चों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को अभियान से जोड़ा जाएगा।