हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च में होने वाली 10वीं और जमा दो की नियमित वार्षिक परीक्षाओं और कंपार्टमेंट, एडिशनल सब्जेक्ट आदि के लिए 1 से 15 दिसंबर तक फीस जमा कर सकते हैं।
अगले साल मार्च में होने वाली 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक बिना लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 20 दिसंबर तक 100 और इसके बाद 1000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन जमा करवाया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च में होने वाली 10वीं और जमा दो की नियमित वार्षिक परीक्षाओं और कंपार्टमेंट, एडिशनल सब्जेक्ट आदि के लिए 1 से 15 दिसंबर तक फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
10वीं के छात्र 950 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों को 1150, कंपार्टमेंट केवल अंग्रेजी के लिए 700, एक अतिरिक्त सब्जेक्ट के लिए 700 और जमा दो कक्षा के डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर के लिए 700 रुपये शुल्क के साथ बिना लेट फीस 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 10वीं की इंप्रूवमेंट के लिए 950, जबकि 12वीं कक्षा के लिए 1150 रुपये शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।