फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग सिर्फ 1999 में बेचेगा कलर मोबाइल, कॉल रेट भी सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाक विभाग कलर मोबाइल फोन भी बेचेगा। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले और गरीब तबके के लोगों को सस्ते दर पर मोबाइल मुहैया करवाने के मकसद से डाक विभाग ने यह सेवा शुरू की है। प्रदेश के सभी डाकखानों में यह योजना शुरू हो चुकी है। कोई भी व्यक्ति मात्र 1999 रुपये देकर कलर मोबाइल खरीद सकता है। डाक विभाग ने मोबाइल कंपनी पैंटा के साथ एमओयू साइन किया है। यह अभी हाल ही में हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी डाकघरों में मोबाइल मिलने शुरू हो गए हैं। डाकघर अधीक्षक बीआर सेन ने बताया कि डाक विभाग ने एक मोबाइल कंपनी से एमओयू साइन किया है। इसमें विभाग मात्र 1999 रुपये में उपभोक्ता को कलर, कैमरा मोबाइल उपलब्ध करवाएगा। बीएसएनएल इसमें 1999 फ्री मिनट भी दे रहा है। उपभोक्ताओं को सिम बीएसएनएल से खरीदनी होगी।

18 माह तक 100 मिनट फ्री

डाक विभाग के मोबाइल कंपनी के साथ करार होने के साथ ही कंपनी का बीएसएनएल से भी करार हुआ है। इसमें उपभोक्ता को डाकघर से फोन खरीदने पर 18 माह तक हर माह 100 मिनट फ्री मिलेंगे। उपभोक्ता बीएसएनएल टू बीएसएनएल बात कर सकते हैं।

अन्य नेटवर्क पर भी कॉल की सस्ती दर होगी। यदि उपभोक्ता पहले से बीएसएनएल सिम प्रयोग कर रहा है तो मोबाइल खरीदने पर उपभोक्ता को मोबाइल के साथ मिलने वाले कूपन से इस सुविधा को एक्टिवेट कर सकता है।
विज्ञापन

15 दिन मोबाइल बैटरी चलने का दावा

डाक विभाग ने मोबाइल की बैटरी 15 दिन तक चलने का दावा किया है। मोबाइल सभी सुविधाओं से लेस है। इसमें उपभोक्ता को तीन रंग मिल सकते हैं। इनमें ब्लैक, गोल्डन और व्हाइट शामिल हैं। मोबाइल में 1.3 मेगा पिक्सल कैमरा, एफबी, जी-मेल, जावा गेम्स और अन्य नेट संबधित सभी सुविधाएं होंगी।

डाक विभाग ने दावा किया है कि यदि फोन का प्रयोग सिर्फ सुनने के लिए किया जाता है तो इसकी बैटरी 15 दिन चलेगी। यदि अधिक फोन का अधिक प्रयोग होता है फिर भी बैटरी चार दिन तक चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें