फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने किया वायदा, डेंटल डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

Sat, 10 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंटल कॉलेज के इंटर्नी छात्रों ने आखिरकार मंत्री के आश्वासन पर स्ट्राइक वापस ले ली है। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह शुक्रवार को सचिवालय में प्रशिक्षु डॉक्टरों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों को रोजगार देने के लिए सरकार 70 सीटें निकाल रही है। 
विज्ञापन


यह जानकारी हड़ताल की अगुवाई कर रहे डॉक्टर अनिल अज्टा ने दी। इस मुद्दे को कैबिनेट में ले जाया जाएगा। इसे मंजूरी भी दिलाई जाएगी, ताकि हर वर्ष डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए करीब 60 से 70 सीटें निकाली जा सकें। 

छात्रों की ओर से कमीशन की सीट रेगुलर नहीं निकाले जाने के मुद्दे को लेकर हड़ताल की थी। 300 के करीब इंटर्नी डॉक्टरों ने ओपीडी का पूरी तरह बहिष्कार कर रखा था। आखिरकार स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टरों से मिले और हड़ताल वापस लेने की बात कही। शनिवार से पुराने तरीके से ओपीडी में काम सुचारु हो पाएगा। 
विज्ञापन


कल से काम पर लौटेंगे डॉक्टर
कॉलेज में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद स्ट्राइक वापस ले ली है। शनिवार से सभी डॉक्टर काम पर लौट जाएंगे। -डॉ. आरपी लुथरा, प्राचार्य, डेंटल कॉलेज 

हर साल कमीशन की मांग कर रहे हैं डॉक्टर
डेंटल की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बेरोजगार हो रहे है। कमीशन की पोस्ट रेगुलर नहीं निकलने से डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों में रोष पनप रहा था। वर्ष 2013 में आखिरी बार कमीशन से सीटें निकाली गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें