फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डेंटल कॉलेज ने उपचार से 2500 लोगों की मुस्कुराहट में लाया निखार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने ब्रेसेस उपचार तकनीक से टेढ़े-मेढ़े उगे दांतों को ठीक कर दिलाई राहत, हर रोज अस्पताल आ रहे 40 मरीज
विज्ञापन

ब्रेसेस ट्रीटमेंट के लिए 3,216 ने करवाया है पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल (डेंटल कॉलेज) शिमला का ऑर्थोडॉंटिक्स विभाग अब तक 2500 मरीजों की मुस्कुराहट में निखार ला चुका है। डॉक्टरों ने जन्म से टेढ़े-मेढ़े उगे दांतों, दांतों के बीच में गैप और दांत के ऊपर दूसरे दांत को हटाने के लिए ब्रेसेस ट्रीटमेंट तकनीक का इस्तेमाल किया है।

वर्तमान में इस विभाग में ब्रेसेस ट्रीटमेंट के लिए 3,216 मरीजों ने पंजीकरण करवाया है, इनमें से 150 से 200 मरीजों को छोड़कर सभी का उपचार शुरू हो चुका है। 2500 मरीजों का उपचार पूरा हो गया है। गलत उगे दांतों को सीधे करवाने के लिए हर रोज औसतन 40 मरीज आ रहे हैं। ऑर्थोडॉंटिक्स विभाग के चिकित्सक और पीजी छात्र इनकी जांच कर आगामी प्रक्रिया के लिए इन्हें पंजीकृत करते हैं। ब्रेसेस (दांतों को सीधा करने के लिए इस्तेमाल होने वाला तार) से उपचार करवाने वालों में 10 से 18 वर्ष के बच्चे या युवा ही अधिक रहते हैं, इनमें बेटियां अधिक होती हैं। उपचार से जहां बच्चे की मुस्कुराहट में निखार आता है वहीं चबाने आदि में पेश आने वाली समस्या का भी समाधान होता है। दांतों को सीधा करने में औसतन दो से ढाई साल का समय लगता है। जटिल समस्या होने पर यह अवधि 7 साल तक भी हो सकती है। यह वह मरीज होते हैं जिनके होंठ कटे हुए, तालू में छेद और जबड़ा टेढ़ा होता है।
विज्ञापन


डेंटल कॉलेज शिमला में फिक्स और रिमूवल (पुनर्स्थापन) दो तरह से ब्रेसेस लगाकर दांत ठीक करता है। फिक्स तकनीक में मेटल लगाकर दांत ठीक की जाते हैं। रिमूवल तकनीक में एप्लाइंस के साथ तार लगाई जाती है, लेकिन इसे मरीज या उसके परिजन अपने आप खोल या लगा सकते हैं। उपचार के लिए मरीज को चिकित्सक तीन सप्ताह में एक बार अस्पताल बुलाते हैं। ऑर्थोडॉंटिक्स विभागाध्यक्ष डाॅ. केएस नेगी और सीनियर चिकित्सकों की निगरानी में ही यह ट्रीटमेंट पूरा होता है। निजी क्लीनिकों में दांत लगाने का खर्च 30 हजार से अधिक आता है वहीं ब्रेसिस से दांत ठीक करने के डेंटल कॉलेज शिमला में महज तीन हजार रुपये तक खर्च आता है। ब्रेसेस ट्रीटमेंट से दांतों की सड़न और दर्द की समस्या भी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन



हर साल आ रहे हैं दो सौ मामले
डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में जन्म से टेढ़े या फिर दांत के ऊपर दांत, दांतों के बीच खाली जगह की समस्या को दूर करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हर साल दो सौ नए मामले आ रहे हैं। इसमें एक साल में 190 का उपचार पूरा कर लिया जाता है। मरीजों को सस्ता और टिकाऊ उपचार मुहैया करवाना ही अस्पताल की प्राथमिकता है। पीजी की सीटों के बढ़ने और स्टाफ पूरा होने पर ब्रेसिस ट्रीटमेंट बेहतर हुआ है। अभी अस्पताल में करीब 72 गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें