फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि में मांगें पूरी न होने से खफा गैर शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले की नारेबाजी, 15 दिन में मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने वीरवार को मांगें पूरी न होने पर गेट मीटिंग कर नारेबाजी की।

विवि की गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले वीरवार को कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन में बारिश के बीच गेट मीटिंग की। इसमें समिति के पदाधिकारियों और गैर शिक्षक कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को मांगपत्र सौंप कर 15 दिन का अल्टीमेटम देकर चेतावनी दी कि यदि इस समय अवधि में उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो समिति आंदोलन तेज कर देगी। बारह बजे शुरू हुई इस गेट मीटिंग में मंच का संचालन समिति के महासचिव नरेश शर्मा ने किया और कर्मचारियों की सालों से लंबित पड़ी मांगों को उठाया।

मुख्य रूप से विवि में दो सालों से रिक्त पड़े कुलपति के पद पर स्थायी नियुक्ति करने और गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों की अटकी भर्तियों को जल्द शुरू करने की मांग की गई। गेट मीटिंग में मौजूद रहे कर्मचारी नेताओं ने सितंबर 2021 के बाद से अब तक वित्त कमेटी की नियमित बैठक न करवाने पर रोष व्यक्त किया। बताया कि इस मीटिंग के न होने से किस तरह से कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के कार्य अटके हुए हैं। चतुर्थ एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चांदी राम, संयुक्त समन्वय समिति की मुख्य सलाहकार राजकुमारी और समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि विवि प्रशासन लगातार उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। गैर शिक्षकों के सैकड़ों पदों के रिक्त होने और भर्ती प्रक्रिया के अटक जाने से हर शाखा में कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। राजेश ठाकुर की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन को अगले 15 दिन में सभी लंबित मांगों को पूरा करने और इसको लेकर निर्णय लेने का समय दिया है।
विज्ञापन



यह मांगें भी उठाईं
कर्मचारियों ने 2020 और 21 में विज्ञापित किए गैर शिक्षकों के तीन सौ पदों को जल्द भरने, विवि की वित्त समिति की नियमित बैठक करवाने, कर्मचारियों के लंबित मामलों को मंजूरी दिलवाने, कर्मचारी शिकायत निवारण समिति की रिपोर्ट पर एक्शन टेकन रिपोर्ट सार्वजनिक करने, चतुर्थ श्रेणी से लिपिक पद पर पदोन्नति देने और पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी करने की मांगों को उठाया है।
विज्ञापन



गैर शिक्षकों के 846 में से 374 पद रिक्त
हिमाचल प्रदेश विवि की गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक विवि में स्वीकृत 846 में से 374 विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। इनमें क्लर्क के 119, जेओए आईटी के 71,जेओए अकाउंटस के 4, लैब अटैंडेंट के 13, चालक हैवी व्हीकल के 2, लाइट व्हीकल के 7, कंडक्टर के 2, लाइब्रेरी अटेंडेंट के 12,चतुर्थ श्रेणी के 44, बेलदार के 11, जूनियर लाइब्रेरी अटैंडेंट के 10, चौकीदार के 41, माली के 8, ग्राउंड मेन के 4, कुक के 5, मेस हेल्पर के 12, जेई सिविल के 7, कंप्यूटर ऑपरेटर के 3, मेसन के 2, हेल्पर इलेक्टि्रीशियन के पांच, प्लंबर, पाइप फिटर के 6,पेंटर, कारपेंटर, ड्राफ्ट्समेन और हेल्पर टू ऑटो मैकेनिक के एक-एक पद खाली चल रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें