फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tomatoes: हिमाचल के टमाटर की दूसरे राज्यों में बढ़ी मांग, दाम में तेजी, इस बार पैदावार कम

Tue, 02 Jul 2024 06:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

हिमाचल प्रदेश के टमाटर की अन्य राज्यों में मांग बढ़ रही है। किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस बार सूखे की मार के कारण टमाटर की फसल पर असर पड़ा है।
 
विज्ञापन
टमाटर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी राज्यों में प्रदेश के टमाटर की मांग बढ़ने लगी है। टमाटर के दाम में भी तेजी आना शुरू हो गई है। मंगलवार को सोलन सब्जी मंडी टमाटर का क्रेट 700 से 960 रुपये तक बिका। आने वाले दिनों में टमाटर के दाम और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। इस बार जिला में सूखे के चलते टमाटर की पैदावार भी कम है।

विज्ञापन


टमाटर के दाम पहले तो किसानों को कम ही मिल रहे थे, लेकिन एक सप्ताह से टमाटर के दामों में उछाल आया है। इसका कारण है कि देश भर के राज्यों से टमाटर की मांग बढ़ने लग गई है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी दाम बढ़े हैं। दूसरे राज्यों से भी टमाटर की मांग आ रही है। लिहाजा इसका असर सोलन सब्जी मंडी में भी देखने को मिल रहा है। किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिलने शुरू हो गए हैं।

सोलन मंडी में बाहरी राज्यों से व्यापारी टमाटर की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। यहां से अभी टमाटर सीजन की शुरुआत ही हुई है। रोजाना मंडी में करीब 5 हजार क्रेट पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें