शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कथित तानाशाही रवैये से नाराज हिमाचल में रहने वाले सिख समुदाय के लोग भी अब अपनी एसजीपीसी बनाने की तैयारी में हैं। हरियाणा सिख समुदाय ने पहले ही अपनी अलग एसजीपीसी गठित कर ली है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी नेरचौक के चेयरमैन राजीव सिंह रुपल, अध्यक्ष निर्मल सिंह और महासचिव आनंद सिंह ने कहा कि हिमाचल के साथ सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सौतेला व्यवहार करती आई है।
आज तक संस्था की ओर से किसी तरह की मदद नहीं उपलब्ध करवाई गई। गौरतलब है कि इससे पहले शिमला में भी अलग एसजीपीसी बनाने की मांग उठ चुकी है।