फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के मलाणा में दिल्ली के सैलानी युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत

Sat, 21 Nov 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू के मलाणा में दिल्ली के एक सैलानी युवक की पहाड़ी से 150 मीटर नीचे गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान यश गौड़ (23) पुत्र अरुण कुमार गौड़, निवासी करमपुरा, नई दिल्ली के रूप में हुई है। यह युवक अपने दो दोस्तों के साथ मलाणा घूमने आया था। शुक्रवार रात को सभी मलाणा के धार में बनी कैंपिंग साइट में टेंट में ठहरे हुए थे।

विज्ञापन


रात 12:30 बजे यश गौड़ ने दोस्तों से कहा कि उसका इंटरनेट स्लो चल रहा है और वह टेंट से बाहर निकल गया लेकिन, काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू कर दी कि कहीं वह दूसरों के टेंट में तो नहीं चला गया।

लेकिन, वह कहीं नहीं मिला। दिल्ली के इन दो पर्यटकों ने यश को ढूंढने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की मदद भी ली लेकिन, रात का अंधेरा होने के चलते उसका कोई पता नहीं चला। सुबह होते ही फिर से तलाश शुरू की गई। इस दौरान पहाड़ी से 150 मीटर नीचे पत्थरों के बीच उसका शव फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जरी से पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मलाणा के लिए रवाना हुई। शव को बड़ी मुश्किल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मलाणा में दिल्ली के एक पर्यटक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के साथियों के बयान दर्ज किए गए हैं। तफ्तीश जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें