फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू मामलाः खालिद की तलाश में शिमला में छापेमारी

Fri, 19 Feb 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में मुख्य आरोपी उमर खालिद की तलाश में दिल्ली पुलिस ने राजधानी शिमला के कई इलाकों में छापामारी की है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तो की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


दो दिन तक दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद भी हिमाचल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पिछले दिनों जेएनयू में हुई भारत विरोधी नारेबाजी के मामले के बाद उमर खालिद टीवी कार्यक्रमों में नजर आ रहा था लेकिन एफआईआर दर्ज होते ही गायब हो गया।

पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को भी ट्रेस करने की कोशिश की लेकिन वह भी बंद है। सूत्रों की मानें तो अंतिम लोकेशन शिमला की थी। इसी के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार व मंगलवार को शिमला तथा हिमाचल प्रदेश में दबिश दी।
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सकी। वहीं हिमाचल पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के आने की जानकारी से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि न तो इस संबंध में उनसे किसी ने संपर्क किया और न ही कोई सूचना दी।

बता दें, खालिद की तलाश में दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर स्थित उमर खालिद के घर पर भी दबिश दी थी। घर पर उसके माता-पिता मिले थे। उनका कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि उमर कहां है। वह उनसे भी बात नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें