फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश में दिल्ली के यात्री की मौत, डल झील में अचानक बिगड़ी तबीयत

Sat, 24 Aug 2019 09:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मणिमहेश दर्शन के लिए आए दिल्ली के एक यात्री की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब हरबिंदर सिह हड़सर से भरमौर के लिए कठिन चढ़ाई चढ़कर डल झील पहुंचे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर सांस की दिक्कत से मौत होना माना जा रहा है। हरबिंदर सिह उम्र 57 साल पत्नी और बच्चे के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए थे।

य भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर छोटे शाही स्नान के साथ मणिमहेश यात्रा का शुभारंभ, 25 हजार ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर शाम डल झील पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और इससे उनकी मौत हो गई। बचाव दल की टीम रविवार सुबह शव को लेकर भरमौर के लिए रवाना होगी।

हरबिंदर सिंह दिल्ली के मोती नगर के रहने वाले हैं। एसएचओ भरमौर नितिन चौहान ने बताया कि डल झील पर दिल्ली निवासी यात्री की मौत हुई है। रेस्क्यू टीम रविवार को शव को लेकर डल झील से  भरमौर के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें