फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से बिलासपुर पहुंचे धर्मगुरु दलाईलामा, गोबिंदसागर जलाशय को भी निहारा

Sat, 24 Aug 2019 08:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनाली से चंडीगढ़ जा रहे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा शनिवार दोपहर के समय बिलासपुर पहुंचे। निजी प्रवास पर जा रहे दलाईलामा रात्रि ठहराव के लिए पर्यटन निगम के होटल लेक व्यू में ठहरे हैं। कई अनुयायी भी उनके साथ हैं।

विज्ञापन


हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत करने के साथ ही कुछ देर के लिए उनसे बातचीत भी की, लेकिन सुरक्षा के कड़े घेरे में न तो आम लोगों और न ही मीडिया को उनसे मुलाकात की अनुमति मिल पाई।

होटल के कमरे में पहुंचने के बाद वह ध्यान में लीन हो गए। कमरे से ही उन्होंने पानी से लबालब भरे गोबिंदसागर जलाशय को भी निहारा। बताया जा रहा है कि दलाईलामा रविवार सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें