श्री रेणुका बांध परियोजना : जल भंडारण क्षमता करीब 50 करोड़ क्यूबिक मीटर, 145 मीटर ऊंचे बांध का निर्माण होने से 21 किलोमीटर लंबे सागर का निर्माण, 40 मेगावाट बिजली उत्पादन
किशाऊ बांध : 660 मेगावाट बिजली उत्पादन, हिमाचल-उत्तराखंड की इस साझा परियोजना की जल भंडारण क्षमता 236 मीलियन क्यूबिक मीटर है जबकि 33 किलोमीटर लंबे बांध का होगा निर्माण लखवाड़ बांध : 300 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। 192 मीटर ऊंचे बांध से 165 मीटर लंबी झील का निर्माण होगा
पानी के नियंत्रण को ऊपरी यमुना रिवर बोर्ड बनाया गया है। इन बांधों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण और मैदानी क्षेत्रों को पानी मुहैया करवाना है। परियोजना में निर्धारित मानक के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। जल का यह प्रवाह सर्दी, गर्मी और बरसात में एक जैसा रहेगा। - रामपाल शर्मा, रेणुका बांध परियोजना के डीजीएम