फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के बागी नेताओं की हो सकती है वापसी

Mon, 14 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले हिमाचल कांग्रेस के बागी नेताओं की घर वापसी हो सकती है। ऐसे करीब सवा सौ नेताओं को विस चुनाव में पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर कांग्रेस से बाहर कर दिया गया था। कुलदीप सिंह राठौर के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं की पार्टी में वापसी की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रदेश अध्यक्ष रहते इनकी पार्टी में वापसी नहीं हो पाई थी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने निष्कासित नेताओं को पार्टी में वापस लेने के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन लंबे समय तक इनकी बहाली नहीं हो पाई। 

Trending Videos
विज्ञापन

करीब करीब सवा सौ नेता और कार्यकर्ता पार्टी से बाहर थे। इनमें अधिकांश सुक्खू विरोधियों के समर्थक बताए जाते हैं।  हालांकि, बागियों की बहाली को लेकर सुक्खू एक ही बात कहते रहे कि इनकी बहाली का मामला पार्टी हाईकमान पर निर्भर करता है। निष्कासित नेताओं की बहाली से पहले पार्टी की अनुशासन समिति में मामले जाते हैं। गुण, दोष के आधार पर नेताओं की बहाली की जाती है।

इस मामले में न तो पार्टी अनुशासन समिति कोई कारगर कदम उठा सकी और न ही हाईकमान अंतिम निर्माण ले पाया। इतना जरूर है कि हाईकमान ने सुखविंद्र सुक्खू को हटाकर नया प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को बना दिया है। ऐसी स्थिति में क्या कुलदीप बागी नेताओं की घर वापस करा पाएंगे या नहीं यह किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें