फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कालका-शिमला रेललाइन पर मलबे से आवाजाही में देरी, सनवारा और कोटी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ भूस्खलन

Thu, 01 Aug 2024 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सनवारा और कोटी रेलवे स्टेशन के बीच रेललाइन पर भारी मलबा आ गया। यहां पर पुलिया में भारी मिट्टी भर गई। जिसके कारण शिमला जाने वाली कालका-शिमला स्पेशल कोटी स्टेशन से 39 मिनट देरी से चलीं। शिवालिक एक्सप्रेस करीब 25 मिनट, कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453) 20 मिनट, (52459) 15 मिनट और हिमालयन क्वीन 20 मिनट देरी से शिमला के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
कोटी-सनवारा के बीच रेलवे लाइन पर गिरे मलबे को जेसीबी से हटाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेललाइन पर बुधवार देररात बारिश से भारी मलबा आने से पांच ट्रेनें लेट हो गईं। सनवारा और कोटी रेलवे स्टेशन के बीच रेललाइन पर भारी मलबा आ गया। यहां पर पुलिया में भारी मिट्टी भर गई। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनें रवाना की गईं।

विज्ञापन


कालका से शिमला के लिए सुबह 3:45 बजे रवाना हुई कालका-शिमला एक्सप्रेस (52457) सुबह 5:04 बजे सनवारा पहुंची। मलबे के कारण ट्रेन को 46 मिनट रोकना पड़ा। वहीं इसके बाद शिमला जाने वाली कालका-शिमला स्पेशल कोटी स्टेशन से 39 मिनट देरी से चलीं। शिवालिक एक्सप्रेस करीब 25 मिनट, कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453) 20 मिनट, (52459) 15 मिनट और हिमालयन क्वीन 20 मिनट देरी से शिमला के लिए रवाना हुईं।

इसके अलावा शिमला से कालका जाने वाली पहली ट्रेन शिमला-कालका एक्सप्रेस शिमला रेलवे स्टेशन से ही 40 मिनट देरी से रवाना हुईं। यह ट्रेन सुबह 10:55 पर शिमला रेलवे स्टेशन से चलती थी, लेकिन अप ट्रेनें लेट होने के कारण इसे 11:35 पर शिमला से रवाना किया गया। शिमला कालका स्पेशल ट्रेन भी शोघी के 21 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंडल अंबाला के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि कालका शिमला रेललाइन पर मलबा आने से ट्रेनों की आवाजाही लेट हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें