फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, 31 जुलाई की रात विभाग को 44 करोड़ रुपये की चपत

Thu, 01 Aug 2024 07:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में मची तबाही के कारण जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आगामी आदेशों तक सारे अवकाश रद्द कर दिए हैं। 
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की आगामी आदेशों तक सारे अवकाश रद्द कर दिए हैं। इन कर्मचारियों को फील्ड में रहकर पानी की स्कीमों को दुरुस्त करने को कहा है। हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात को बादल फटने और बाढ़ से जल शक्ति विभाग को 44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में 352 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। यह नुकसान कुल्लू, शिमला और रिकांगपिओ में हुआ है। शिमला के मत्याना की कुर्पन योजना को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पंप हाउस, मशीनरी और पाइपें बहने से दस करोड़, रामपुर पेयजल का सोर्स और पाइप बहने से 8 करोड़ की चपत लगी है। विभाग को अलर्ट पर रखा है। स्कीमों को एहतियातन मौके के मुताबिक बंद किया जा रहा है ताकि गाद से स्कीमों को बचाया जा सके।

कुल 2421 स्कीमों में 1438 बहाल हो चुकी हैं। अब तक विभाग को 196 करोड़ का नुकसान हो चुका है। उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर रहकर स्कीमें ठीक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें