सुन्नी। सुन्नी क्षेत्र में थली पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस रफ्तार से कार्य चल रहा है उसे देखते हुए पुल निर्माण में कम से कम दो साल और लग सकते हैं।
विज्ञापन
लोगों को अभी नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय कारोबारी बाबू राम और तीर्थराम ने कहा कि नाव की सीमित टाइमिंग के कारण उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। समय पर आरपार न जा पाने की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तब तक एक अस्थायी पुल या झूला पुल की व्यवस्था की जाए ताकि गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके। संवाद