फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण

Fri, 02 Oct 2020 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ मनाली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने अटल टनल का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के तीन अक्तूबर को प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर को सेना के हेलीकॉप्टर से मनाली पहुंचे। रक्षा मंत्री का सीसे हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा और मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण किया। उन्होंने टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल का भी दौरा किया और लोकार्पण समारोह के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री को टनल की विशेषताएं और सामरिक महत्व की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू के सोलंगनाला और जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में जनसभा स्थलों का दौरा किया। दो दिवसीय दौरे को मनाली पहुंचे राजनाथ सिंह शुक्रवार को सोलंगनाला में एक निजी होटल में रात्रि ठहराव करेंगे। 

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने मनाली के सासे में किया लैब बिल्डिंग का शिलान्यास  
 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान मनाली में कैलिब्रेशन लैब बिल्डिंग का शिलान्यास किया।  736.18 लाख रुपये की लागत से लैब स्नो बाउंड क्षेत्रों में फील्ड लोकेशन का पता लगाएगी। इससे पहले सासे के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपनी गतिविधियों की जानकारी दी। सासे के निदेशक डॉ. लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हिमस्खलन वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन पूर्वानुमान तथा संरचनात्मक नियंत्रण में काम कर रहा है। सासे अंटार्कटिक स्नो कवर, आइस शीट के सतह में ऊर्जा संतुलन और पिघलने के अनुमान आदि अनुसंधान गतिविधियां कर रहा है। इसे पहले सासे के महानिदेशक प्रवीण कुमार मेहता ने मेहमानों का स्वागत किया। सांसद रामस्वरूप शर्मा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें