फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि मामले में धूमल पुत्रों को समन

Sun, 02 Nov 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके सांसद बेटे सांसद अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल के खिलाफ जिला कचहरी में दायर मानहानि मामले की शनिवार को सुनवाई टल गई। प्रेम कुमार धूमल ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में शनिवार को पेश नहीं होने की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन


अब इस मामले की आगामी सुनवाई 27 दिसंबर को होगी। उधर, सांसद अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किए हैं। इन दोनों को पहले समन तामील नहीं हुए थे। सीजेएम शिमला की कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से दायर मानहानि के केस में प्रोसेस जारी कर लिया है।

न्यायालय ने केस के प्रारंभिक साक्ष्य को देखकर पाया कि इसमें प्रथम दृष्टया तीन आरोपियों के खिलाफ मानहानि का केस बनता है। एक नवंबर को मामले की सुनवाई निर्धारित की गई। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की मंजूरी मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। वीरभद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्रों पर मीडिया के माध्यम से उनके और परिजनों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर एक अभियान चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें