फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में रोमांस करेंगे दीपिका और रणदीप

Fri, 17 Jun 2016 11:03 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/ पतलीकूहल
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के लिए साइट देखने को निर्देशक ई निवास मनाली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा और दीपिका पादुकोण जल्द मनाली की वादियों में रोमांस करते नजर आएंगे। वे मनाली टू भटिंडा फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए साइट देखने को निर्देशक ई निवास मनाली पहुंचे हैं। वह अभिनेता मनोज वाजपेयी और रवीना टंडन के साथ शूल फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अब दीपिका पादुकोण और रणदीप हुड्डा के साथ मनाली टू भटिंडा फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मनाली से लेकर भटिंडा तक के अहम स्थलों पर होगी। फिल्म की स्टोरी और स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद शूटिंग की लोकेशन देखने को ई निवास मनाली पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

हिमाचल पर डॉक्यूमेंटरी बनाने की इच्छा

दीपिका पादुकोण, रणदीप हुड्डा
उनका कहना है कि फिल्हाल वे मुंबई की रोमांटिक क्राइम ड्रामा पर आधारित जुवनाइल फिल्म के फाइनल शेडयूल के निर्माण में व्यस्त हैं। इससे फ्री होते ही मनाली टू भटिंडा फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। खुलासा किया कि वे कंगना रणौत को साथ लेकर इस फिल्म को बनाना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्हें दीपिका के साथ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना पड़ रहा है। 

ई निवास ने मनाली की खूबसूरती से प्रभावित होकर मनाली, शिमला और चंबा समेत विभिन्न स्थलों पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब तक बॉलीवुड की कई फिल्में मनाली में शूट हुई हैं, लेकिन अभी भी मनाली तथा आसपास में कई अनछुए क्षेत्र हैं, जिन्हें देश जन्नत सा आभास होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें