सीनियर आईएएस दीपक सानन को हिमाचल प्रदेश आईएएस एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को एसोसिएशन की बैठक में यह एक राय से फैसला लिया गया। इस दौरान मांग की गई कि केंद्र की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के आईएएस अफसर को भी वेतनमान दिया जाए। इस मांग को सरकार के सामने प्रमुखता से रखने पर सहमति व्यक्त की गई।
हिमाचल प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर पी मित्रा बने हुए थे। मुख्यसचिव बनने के बाद से परंपरा के अनुसार उन्होंने यह पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।
इसके लिए वह लिखित में भी दे चुके थे। इसी के बाद एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रदेश के दूसरे सबसे सीनियर आईएएस अफसर दीपक सानन को परंपरा के अनुसार आईएएस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रदेश के तमाम सीनियर आईएएस मौजूद रहे। हालांकि कुछ अधिकारी व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पाए।
चार आईएएस की विदाई
हिमाचल प्रदेश के पांच आईएएस अफसरों की सोमवार को विदाई दी गई। इसके लिए शहर के एक होटल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। रिटायर होने वालों में पीसी कपूर, आर नेगी, आरके गुप्ता सहित अन्य आईएएस अफसर शामिल है। इस पार्टी में भी प्रदेश के तमाम आईएएस अफसर देर रात शामिल हुए।