फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हरे मटर के घटते दामों ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति बढ़ने से 40 रुपये किलो पहुंचे दाम
विज्ञापन

ढली सब्जी मंडी टुटू, रामपुर और ठियोग सेे पहुंच रही फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में पहाड़ी मटर की आपूर्ति बढ़ गई है। इससे दामों में गिरावट आई है। ढली सब्जी मंडी में बुधवार को मटर 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। शुरुआत में पहाड़ी मटर 100 से 120 रुपये किलो बिका था।
विज्ञापन

लोअर बाजार सब्जी मंडी में पहाड़ी मटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो परचून में बिक रहा है। ढली मंडी में रोजाना टुटू, मशोबरा, ठियोग, सुन्नी, रामपुर और करसोग से मटर की नई फसल पहुंच रही है। सब्जी विक्रेताओं ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में मटर की आपूर्ति और बढ़ेगी। लोअर बाजार सब्जी मंडी के प्रधान विश्वेश्वरनाथ ने बताया कि इस बार बाजार में पिछले साल के मुकाबले अच्छी फसल आ रही है। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि हर जगह लोकल मटर बिक रहा है इस वजह से किसानों को अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें