प्रचंड गर्मी और लू से बचने के लिए गिलोय का काढ़ा, सीरा, पेस्ट और रस बेहतर उपाय है। यह शरीर के बाहर और अंदर की गर्मी को संतुलित रखने में कारगर है। इस बात को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी की वनस्पति विज्ञान की प्रो. तारा सेन ने प्रमाणित किया है। उन्होंने 10 लोगों को गर्मी में गिलोय का काढ़ा, सीरा और रस प्रयोग करने के लिए कहा। इनमें से पांच ने बताया कि इसका सेवन इतना ठंडा है कि उन्हें सर्दी भी हो गई। प्रो. तारा सेन ने कहा कि गिलोय को सही मात्रा में प्रयोग करना होता है, ताकि इसका कोई बुरा प्रभाव शरीर पर न पड़े।