फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती

Thu, 09 Jul 2020 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हाईकोर्ट हिमाचल
विज्ञापन

हिमाचल में बीते कई वर्षों से नियमितीकरण की राह देख रहे पीटीए शिक्षकों का मामला दोबारा हाईकोर्ट पहुंच गया। कैबिनेट की ओर से बीते दिनों नियमित करने के लिए फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई तय हुई है। मामले में पीटीए शिक्षक संघ और कुछ पीटीए शिक्षकों को भी प्रतिवादी बनाया है। बता दें कि दस साल के लंबे संघर्ष के बाद पीटीए शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर राज्य सचिवालय तक इसकी लड़ाई लड़ी है।

विज्ञापन


कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इन शिक्षकों के हक में फैसला सुनाया था, जिसके आधार पर कैबिनेट ने शिक्षकों को नियमित करने का फैसला लिया है। हालांकि शिक्षकों को नियमित करने को लेकर अभी लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। शिक्षा विभाग नियमितीकरण की तारीख को लेकर मंथन में जुटा है। इसी बीच नियमितीकरण के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने से मामला उलझता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें