फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह होगा नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का फैसला

Sat, 17 Oct 2020 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में नौवीं और जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में नियमित कक्षाओं के लिए बुलाने का फैसला अगले सप्ताह होगा। 20 अक्तूबर तक ई-पीटीएम के संवाद के आधार पर शिक्षकों को माइक्रो प्लान बनाकर देने को कहा है। इस प्लान के आधार पर इन दोनों कक्षाओं को बुलाने का शिक्षा विभाग फैसला लेगा। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभी स्कूल बुलाने की तैयारी में सरकार नहीं है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी कहा कि सेकेंडरी स्तर की कक्षाएं आरंभ करने के लिए सरकार आने वाले दिनों में निर्णय लेगी। 

विज्ञापन


16 से 19 अक्तूबर तक सरकारी स्कूलों में ई-पीटीएम की जा रही है। इसमें करीब सात लाख अभिभावकों के साथ 48 हजार शिक्षक संवाद करेंगे। अभिभावकों से नियमित कक्षाएं चलाने के बारे पूछा जाएगा। अभिभावकों की राय के आधार पर सभी शिक्षक जिला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे। शिक्षक विद्यार्थियों की संख्या और कमरों की संख्या के आधार पर सीटिंग प्लान को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट को शिक्षा निदेशालय में भेजा जाएगा। प्रदेश भर से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा निदेशालय सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजेगा। अगले सप्ताह अगर कैबिनेट बैठक तय होती है तो इसका प्रस्ताव वहां मंजूरी के लिए रखा जाएगा। अगर कैबिनेट बैठक में और देरी की संभावना हुई तो शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से चर्चा करने के बाद आगामी फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें