फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक दवा नियंत्रक की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

Wed, 28 Aug 2019 06:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मा कंपनियों के कैश पर ऐश के मामले में फंसे सहायक दवा नियंत्रक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सोलन कोर्ट में सुनवाई हुई।

विज्ञापन


न्यायाधीश ने फैसले को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया है। साथ ही शुक्रवार को आरोपी निशांत सरीन को मामले में खुद भी पेश होना होगा। इससे विजिलेंस टीम को बिना मेहनत किए आरोपी को दबोचने में कामयाबी मिल सकती है।

मामला दर्ज होने के बाद भूमिगत हो चुके सहायक दवा नियंत्रक ने वकील के माध्यम से सोलन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन


आरोपी निशांत सरीन के पेश न होने से न्यायाधीश ने सुनवाई को शुक्रवार तक टाल दिया। इससे पूर्व बुधवार को एक बार फिर शिमला से सोलन पहुंचे निशांत सरीन के वकील ने ही कोर्ट में अग्रिम जमानत को लेकर सहायक दवा नियंत्रक का पक्ष रखा।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक रसूख के चलते विजिलेंस से बचता रहा सहायक दवा नियंत्रक
सोलन कोर्ट परिसर को विजिलेंस टीम ने बुधवार को दिन भर पूरी तरह से घेरे रखा। मुख्य द्वार से कोर्ट परिसर तक और बाहर जाने-आने के रास्तों में भारी संख्या में विजिलेंस महकमे के कर्मचारी मौजूद रहे।

विजिलेंस टीम ने आरोपी निशांत सरीन को कोर्ट में दाखिल होने से पूर्व ही गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी। टीम को उम्मीद थी कि निशांत सरीन बुधवार को कोर्ट में जरूर पेश होगा, लेकिन आरोपी एक बार फिर विजिलेंस की टीम को चकमा देने में कामयाब रहा।

उधर, विजिलेंस के एडीजी अनुराग गर्ग का कहना है कि आरोपी सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन के सोलन कोर्ट में पेश होने की उम्मीद थी, लेकिन वह बुधवार को कोर्ट नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। जल्द उसे दबोच लिया जाएगा। विजिलेंस टीम को सुबह से सतर्क किया गया था, लेकिन आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचा जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें