फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्कूली पाठ्यक्रम कम करने पर दो सितंबर को होगा फैसला

Sun, 30 Aug 2020 01:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए हिमाचल के स्कूलों में पाठ्यक्रम को कम करने को लेकर दो सितंबर को फैसला हो सकता है। सरकार सिलेबस को 30 फीसदी घटाने या परीक्षा में प्रश्न करने की चॉइस को 30 फीसदी बढ़ाने के विकल्प पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में दो सितंबर को शिक्षा बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक होगी। इस बैठक में सरकार तय करेगी कि पाठ्यक्रम को लेकर क्या किया जाएगा।

विज्ञापन

बीते दिनों राज्य सचिवालय में पाठ्यक्रम में कटौती करने को लेकर बैठक हुई थी।

इस बैठक में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने प्रस्तावों से सरकार को अवगत कराया था। इसी कड़ी में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम जनता से बोर्ड ने सुझाव भी आमंत्रित किए हैं। इन सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट भी दो सितंबर की बैठक में रखी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीबीएसई की तर्ज पर सिलेबस को तीस फीसदी कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की अधिक संभावना है। सरकार कोरोना संकट को देखते हुए पहली से जमा दो कक्षा के पाठ्यक्रम को कम करने का फैसला ले सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें