फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओडी की बैठक में फैसला: डेवलपमेंट प्लान की मंजूरी मिलने पर जाठिया देवी में कॉलोनियां बनाएगा हिमुडा

Mon, 28 Feb 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सोमवार को हिमुडा बीओडी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर हिमुडा कर्मचारियों को भी नया वेतनमान लागू करने को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति मिलने पर हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) जाठिया देवी में कॉलोनियां बनाने का काम शुरू करेगा। यह कॉलोनियां डेढ़ सौ बीघा में बनेंगी। हिमुडा के पास यहां पर ढाई सौ बीघा जमीन है। सोमवार को हिमुडा बीओडी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर हिमुडा कर्मचारियों को भी नया वेतनमान लागू करने को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि हिमुडा प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण उपक्रम है और इसे लोगों का विश्वास प्राप्त है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों व परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव डॉ. राजकृष्ण प्रूथी ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का स्वागत और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इसमें हिमुडा के निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य सुनील मनोचा और अनुपाल चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें