फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर

Thu, 09 Mar 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होली (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के होली-चंबा मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास चलती बस पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। बस होली में सवारियां छोड़ कर लौट रही थी। मलबा गिरने से बस के आगे का शीशा टूट गया। ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं। हादसा बुधवार शाम हुआ। निजी बस होली में सवारियों को छोड़ कर लौट रही थी। 
विज्ञापन


बस को वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे निकाला गया। इस दौरान चंबा-होली मार्ग पर आवाजाही ठप रही। नतीजतन होली में एचआरटीसी की पालमपुर-न्याग्रां, चामुंडा-न्याग्रां, भरमौर-होली और चंबा-न्याग्रां रूट की चार बसें होली में ही फंसी रही। चंबा की ओर से भी वीरवार शाम तक कोई भी वाहन होली मुख्यालय नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

यात्री सवार होते तो हो सकता था हादसा भयानक

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पहले से ही डंगा धंसा हुआ था। ल्हासा गिरने के बाद बस कीचड़ में फंस गई। चंबा-होली मार्ग पर खड़ामुख से आगे मार्ग की हालत काफी खराब है। चट्टान को काट कर बनाए गए इस मार्ग पर बारिश के दौरान लगातार भूस्खलन होता रहता है। इसकी वजह से वाहनों को हादसे का शिकार होना पड़ता है। 

प्रत्यक्षदर्शियों विनोद कुमार, संजय, प्रेम सिंह, राजकुमार व संदीप ने बताया कि बस सवारियों से भरी होती तो हादसा भयानक हो सकता था। लोनिवि गरोला के एसडीओ संजय धीमान ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही लेबर व मशीनरी को भेज दिया था। शाम साढ़े तीन बजे बस को निकालकर मार्ग बहाल कर दिया गया है। अब वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें