हिमाचल प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) आरके गुप्ता 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में उनके स्थान पर प्रदेश का अगला पीसीसीएफ (प्रिसिपंल चीफ कन्जर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स) कौन होगा। इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हिमाचल काडर के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के सीनियर अफसरों ने अपनी गोटी फीट करनी शुरू कर दी है।
हालांकि अभी तक सरकार स्तर पर अभी तक किसी प्रकार की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। पीसीसीएफ की दौड़ में एससी श्रीवास्तव और जेएस बालिया सबसे आगे है। जहां एससी श्रीवास्तव वन मुख्यालय में प्रधान मुख्य अरण्यपाल योजना के पद पर कार्यरत है, वहीं पर जेएस बालिया हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात है।