फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी मौत जो कोई सोच भी नहीं सकता!

Sun, 05 Oct 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला चायल क्षेत्र में एक चालक को ऐसी मौत मिली जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। चालक राज कुमार की उस समय मौत हो गई जब वह सलोगड़ा- चायल मार्ग पर डंगील गांव के समीप पिकअप (टाटा मोबाइल) में पत्थर लगा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि चालक चढ़ाई में उतर कर पिछले टायर के नीचे पत्थर लगा रहा था। इसी दौरान गाड़ी तेजी से पीछे आते हुए पत्थर को तोड़ती हुई इसके ऊपर चढ़ गई।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चालक राज कुमार (29) सकोड़ी पंचायत के डूनू गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार मध्य रात्रि की है। लेकिन इसका पता पुलिस को सुबह एक बाइक सवार ने फोन कर सूचित किया। सूचना मिलते ही चालक के चौकी प्रभारी गुरदयाल मौके पर पहुंचे।

पिकअप चालक पिछले टायर चालक के ऊपर से निकलने के बाद साथ लगती पहाड़ी में जाकर रूकी। डेड बाडी के साथ पत्थर भी पड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार चालक राज कुमार का बड़ा भाई भी ट्रक चालक था जिसकी सड़क दुर्घटना में दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सोलन चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया।

उसके बाद शव को उसके भाई दया राम को सौंप दिया है। चायल के चौकी प्रभारी गुरदायल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें