हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के पुलघराट के पास सुकेती खड्ड के किनारे शुक्रवार सुबह दो शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ढांक से गिर कर बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मौत के कारणों की छानबीन की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पुल घराट के पास सुकेती खड्ड के किनारे दो लोग मृत पड़े होने से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मौके पर जाकर छानबीन की।
मौत के कारणों को जानने के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत एकत्रित किए। मृतकों की पहचान महाजन बाजार निवासी महेंद्र सिंह उर्फ छांगा(63) और नौग्राम चैलचौक निवासी देवेंद्र कुमार (25) के रूप में हुई है।