फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में युवक की हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव

Thu, 08 Nov 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली मनाने के बाद रात को अपने परिवार के साथ सोये युवक की सुबह सड़क पर खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या की यह वारदात बहडाला गांव की है। मृतक नन्हें (35) यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था और पिछले आठ साल से परिवार के साथ यहां रह रहा था।

विज्ञापन


एएसपी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा कर हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।  

पुलिस के अनुसार नन्हें रात को कब उठकर बाहर गया, यह किसी ने नहीं देखा। वीरवार सुबह जब नन्हें की मां खड्ड की तरफ गईं तो उन्होंने सड़क पर अपने बेटे का शव खून से लथपथ हालत में देखा।
विज्ञापन


उन्होंने फौरन इस बारे में बहू और अन्य परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी विनोद शर्मा ने मौके का जायजा लिया। परिजनों की मानें तो नन्हें दिवाली की रात खाना खाकर सो गया था।

वीरवार सुबह नन्हें कुमार का शव सड़क पर मिला है। मृतक अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गया है। नन्हें की मौत कैसे हुई, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें