फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल करने वाले उद्योगों का रिकॉर्ड किया तलब

Fri, 25 Feb 2022 05:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

बाथू हादसे के बाद शासन-प्रशासन अब किसी भी तरह की चूक भविष्य के लिए नहीं छोड़ना चाहता है। पूरा प्रशासनिक तंत्र हादसे के बाद सक्रियता के साथ जुटा है।
विज्ञापन
डीसी ऊना राघव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसी ऊना राघव शर्मा ने विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल करने वाले उद्योगों का रिकॉर्ड तलब कर लिया है। बॉयलर वाले उद्योगों की जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच पड़ताल उद्योग और श्रम विभाग करेंगे। डीसी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा श्रम अधिकारी को जिले के सभी औद्योगिक संस्थानों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। सभी यूनिट की जांच कर पता लगाया जाएगा कि कौन से उद्योग विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के जिन उद्योगों में बॉयलर लगे हैं, उनकी भी विशेष रूप से जांच करने को कहा है। इन बॉयलर की अनुमति जांची जाएगी। बाथू हादसे के बाद शासन-प्रशासन अब किसी भी तरह की चूक भविष्य के लिए नहीं छोड़ना चाहता है। पूरा प्रशासनिक तंत्र हादसे के बाद सक्रियता के साथ जुटा है। हादसे के बाद नेता भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ ठोस निकलकर सामने नहीं आया है। उधर, डीसी राघव शर्मा ने बताया कि श्रम अधिकारी और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सभी औद्योगिक यूनिट का निरीक्षण कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देंगे। 

अभी तक नहीं तय हो पाई किसी की जिम्मेवारी
बाथू स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे के तीन दिन बाद भी अभी तक प्रशासनिक स्तर पर यह पता नहीं लगाया जा सका है कि इस फैक्टरी के संचालन में किसकी लापरवाही है। हादसे के बाद सभी विभाग चौकन्ना तो हो गए हैं, लेकिन सांप निकल जाने के बाद लकीर पीटने का फायदा निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें